Friday, May 16, 2014

रुक जाना नहीं....

यह सफ़र ना हार पर ख़त्म होता है, ना ही जीत पर ख़त्म होता है। जीवन संघर्ष के दौरान मिलने वाले अनुभवों का नाम है। प्रयास करने के आनंद का नाम है "जीवन"। हार मिले तो पुन: प्रयास, जीत मिले तो और बड़े लक्ष्य के लिये प्रस्थान। जीवन सतत चलने का नाम है। हार से लेकर जीत तक के अनुभव जिसने संजोये नहीं, उसने जीवन को जाना ही नहीं।

जिंदगी हार नहीं, जिंदगी जीत नहीं,
जिंदगी मिलती है इसके बीच कहीं !!

- प्रशांत सेठ

No comments:

Post a Comment